विदाई समारोह आयोजित
तराना | जिस विद्यालय में पढ़ो तन-मन से पढ़ना, गुरु सबसे बड़ा होता हे। गुरु की आज्ञा का पालन करना। गुरु ही बच्चों के भविष्य को आगे बढ़ाता है। यह बात मालीखेड़ी स्थित सुमेधा बाल निकेतन स्कूल में प्राचार्य सुरेश वर्मा ने कक्षा 8 वीं के छात्रों के विदाई समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में विशेष अतिथि रीना वर्मा एवं सत्यनारायण ठाकुर उपस्थित थे। संचालन दीपाली प्रजापति ने किया अतिथि स्वागत वीरेंद्रसिंह ने किया। आभार सोनाली प्रजापति ने माना। जानकारी मीना परमार ने दी।