अतिथि शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा
अतिथि शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा
महिदपुर| अतिथिशिक्षक संघ ब्लॉक की बैठक काजीखेडी़ डेम पर हुई। इसमें आगामी 7 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय महापंचायत के संबंध में चर्चा की गई। वहीं अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार रामलाल मुनिया को सौंपा। साथ ही सदस्यों से आगामी महापंचायत में भाग लेने का आह्वान किया। अध्यक्ष श्यामसिंह परिहार, विमल उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, रवि शर्मा, दरबारसिंह गुर्जर, रघुवीरसिंह राजपूत, रामेश्वर कुमावत, जगदीश यादव आदि मौजूद थे। जानकारी मीडिया प्रभारी पराग जोशी ने दी।
तराना-उज्जैनउपनगरीय बस सेवा का शुभारंभ आज
तराना| विधायकअनिल फिरोजिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल गुरुवार को नगर के तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे बस स्टैंड से तराना- उज्जैन के लिए उपनगरीय यात्री बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। वहीं 11.30 बजे कृषि उपज मंडी से कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शाम 6 बजे स्वर्णकार धर्मशाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पलोड़ ने कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।