दशहरा उत्सव समिति गठित
दशहरा उत्सव समिति गठित
तराना.सार्वजनिकदशहरा उत्सव समिति में बुधवार को अध्यक्ष भगवान गोरा, सचिव नीरज चांदना, उपाध्यक्ष राजेश माखिजा, कोषाध्यक्ष मनीष पंजाबी को सर्वानुमति से चुना गया। जानकारी राजेश चांदना ने बताया कि इस वर्ष 51 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। वहीं शिवपुरी देवास के आतिशबाजों द्वारा आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा।
नवरात्रिपर मंदिरों में बढ़ेगी भीड़- तराना. नवरात्रिपर्व पर गुरुवार से माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दर्शन के लिए बढ़ेगी। मंदिरों, पंडालों एवं घरों में घट स्थापना कर माता की आराधना की जाएगी। वहीं गरबों के आयोजन की आवाज गूंजने लगेगी।
नवरात्रिकी तैयारियां पूरी- भाटपचलाना. नवरात्रिको लेकर नगर में विभिन्न स्थानों पर नवदुर्गा उत्सव की तैयारियां जोर शोर से पूर्णता की ओर हैं। जय अंबे नवयुवक मंडल द्वारा अंबे माता मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गई। बुधवार की शाम जवारा रोपण एवं घट स्थापना की गई। इसके अलावा त्रिपथ मोहल्ला, गणेश चौक, भोई मोहल्ला, छत्री चौक आदि स्थानों पर नवदुर्गा स्थापना की जाएगी। वहीं बालिकाओं में डांडिया, पोशाख, चुनरियां खरीदने साथ गरबा नृत्य को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। गरबा के लिए गरबा प्रांगण सजाए जा रहे हैं। नवरात्रि में आठ दिनों तक हर गली मोहल्ले में गरबा उत्सव की धूम रहेगी।