पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी प्राचार्या के झोले से 28 हजार रुपए गायब

प्रभारी प्राचार्या के झोले से 28 हजार रुपए गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी प्राचार्या के झोले से 28 हजार रुपए गायब

उन्हेल| शासकीयबालक उमावि की प्रभारी प्राचार्या शशिकांति तिवारी ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर झोले में से 28 हजार रुपए गायब होने की शिकायत की है। आवेदन में प्रभारी प्राचार्या ने विद्यालय के शिक्षक सुनील मिश्रा, अकाउंटेंट अशोक मिश्रा चपरासी मिथुनलाल पर चोरी का आरोप भी लगाया है। प्रभारी प्राचार्या तिवारी ने बताया गत सोमवार को शिक्षक तुलसीराम ठाका ने कक्षा 12वीं के 52 विद्यार्थियाें की फीस के 38 हजार रुपए उन्हें सौंपे थे। उक्त राशि प्रभारी प्राचार्या तिवारी अपने झोले में रखकर उज्जैन अपने घर चली गई। घर जाकर जब उन्हाेंने अपना झोला देखा तो उसमें से 28 हजार रुपए गायब हो गए, शेष मात्र 10 हजार रुपए ही झोले में से निकले। मंगलवार को विद्यालय में अवकाश होने के चलते बुधवार को प्रभारी प्राचार्या ने इसकी शिकायत थाने में कर सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी एएसआई रघुवीरसिंह पटेल ने बताया प्राचार्या का आवेदन मिला है। आवेदन में उन्हाेंने स्कूल स्टाफ के तीन लोगों पर रुपए गायब करने का आरोप भी लगाया है। बुधवार को प्राचार्या के बयान लेने स्कूल गए थे। लेकिन प्रभारी प्राचार्या तिवारी उज्जैन के लिए रवाना हो गई थी।

घोड़ीसे गिरने पर युवक घायल

इंगोरिया| उन्हेलरोड पर ग्राम भेंसला-इंगोरिया के बीच स्थित पुलिया से घोडी़ पर सवार एक युवक गिरकर घायल हो गया। इंगोरिया निवासी मिथुन दमामी बुधवार सांय 5 बजे घोड़ी पर सवार होकर घूम रहा था, पुलिया पर आकर घोड़ी बिदक गई। इससे युवक पुल से 30 फीट नीचे गिर गया। एम्बुलेंस 108 के चालक देवेंद्र दुबे एवं ईएमटी डॉ. हंसराज धाकड़ ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंगोरिया पर इलाज के लिए भर्ती कराया है।

हजयात्रियोंका इस्तकबाल किया

तराना| नगरके मुकुमउद्दीन काजी एवं प|ी राहतनूर हजयात्रा के लिए इंदौर से रवाना हुए। शहर काजी सफीकउल्लाह एवं अंजुमन कमेटी सदर नन्हेभाई एवं समाजजनों ने उनके निवास पर जाकर इस्तकबाल किया। वहीं देश की अमन और शांति की दुआ करने का आग्रह किया। जानकारी फसीउल्लाह काजी ने दी।

118पंचायतों में भ्रमण करेगा कृषि रथ

महिदपुर| मप्रशासन का कृषि महोत्सव कार्यक्रम गुरुवार से आरंभ होगा। इसके अंतर्गत क्षेत्र की 118 ग्राम पंचायतों में कृषि क्रांति रथ भ्रमण करेगा। जो कृषकों की मिट्ट