पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरंडी के बीज खाने से बच्चों की तबीयत खराब, इलाज के बाद छुट्टी

अरंडी के बीज खाने से बच्चों की तबीयत खराब, इलाज के बाद छुट्टी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना | ग्राम मालीखेड़ी के आठ बच्चों ने शुक्रवार को बोर समझकर अरंडी के बीज खा लिए थे। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें परिजन शासकीय अस्पताल आए। डॉ. अजय सालविया ने बताया कि सभी बच्चे 6 से 10 साल के थे। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। सुधार होने पर 2 घंटे बाद अस्पताल से शिवम (8), आराधना (5), नितिन (8), सचिन (12), अंकित (10), गौतम (8) एवं सचिन सोलंकी को छुट्टी दे दी गई। मामले का पता चलते तहसीलदार एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...