बैरागी अध्यक्ष नियुक्त
बैरागी अध्यक्ष नियुक्त
तराना | ग्राम करंज के विकास बैरागी को पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, युकां लोकसभा पूर्व अध्यक्ष विवेक यादव, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रीतेश शर्मा, युकां के जयराम बड़ाल, जिलाध्यक्ष अंबर माथुर की सहमति एवं संजय व्यास की अनुशंसा पर एनएसयूआई इकाई विधानसभा के ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस पर इष्टमित्रों ने हर्ष जताया।
पुस्तक का विमोचन आज
उज्जैन | सिंहस्थ के लिए आपदा प्रबंधन पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. जीडी नागर की लिखी पुस्तक आकस्मिक आपदाएं, प्राथमिक उपचार एवं देखभाल का विमोचन रविवार दोपहर 1 बजे सिंहस्थ मेला कार्यालय में होगा। सिंहस्थ केंद्रीय समिति अध्यक्ष माखनसिंह चौहान पुस्तक का विमोचन करेंगे।
डाॅ. नागर सिंहस्थ-2004 में आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर चुके हैं।