मास पारायण का रजत जयंती समारोह आज
मास पारायण का रजत जयंती समारोह आज
थांदला.नगरमें भक्त श्री मलुकदास रामायण मंडल द्वारा साप्ताहिक मास पारायण का आयोजन वर्षों से किया जा रहा है। यहां रामचरित मानस की एक ही पुस्तक से लगातार 25 वर्षों से पारायण किया जा रहा है। जिसका रजत जयंती समारोह 14 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस पुस्तक से 12 दिसंबर 1989 को पारायण की शुरुआत की गई थी। रामेश्वर मंदिर पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान रामचरित मानस एवं मानव जीवन पर व्याख्यान होंगे। कार्यक्रम में हनुमंत आश्रम पिपलखूंटा के महंत श्री दयारामदासजी महाराज सान्निध्य प्रदान करेंगे। मुख्य वक्ता इतिहासविद डॉ. केके त्रिवेदी रहेंगे। रामायण मंडल के अध्यक्ष किशोर आचार्य संरक्षक कनुभाई शर्मा ने बताया आयोजन दोपहर 2 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू होगा। दोपहर साढ़े तीन बजे से व्याख्यान होंगे। साढ़े यार बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।