पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारेवा के पूर्व सरपंच सचिव के खिलाफ रायपुरिया थाने में एफआईआर

पारेवा के पूर्व सरपंच सचिव के खिलाफ रायपुरिया थाने में एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारेवा के पूर्व सरपंच सचिव के खिलाफ रायपुरिया थाने में एफआईआर

रायपुरिया. सर्वशिक्षाअभियान में अधूरे निर्माण कार्य को कलेक्टर द्वारा दी गई समय सीमा में पूरे नहीं करने के कारण ग्राम पंचायत पारेवा के पूर्व सरपंच हुरसिंह बारिया सचिव भग्गुसिंह पारगी के खिलाफ रायपुरिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। खंड स्त्रोत समन्वयक देवेश गौड़ ने बताया ग्राम पारेवा में वर्ष 2008-09 में एक एक प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष तथा 2010 के एक सेटेलाइट भवन का कार्य अब तक अधूरा पड़ा है। पंचायत को बार बार इन भवनों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, लेकिन तत्कालीन सरपंच-सचिव ने लापरवाही बरतते हुए काम में दिलचस्पी नहीं ली। जिसके चलते उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।

कलशयात्रा आज

थांदला. 10फरवरी को महेश्वर में होने वाले नर्मदा हिंदू संगम के आयोजन को लेकर रविवार दोपहर 12 बजे हनुमान अष्ट मंदिर से कल यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के नगर संयोजक पं. कैलाश आचार्य ने बताया यात्रा के बाद वागड़िया फलिया स्थित रामदेव मंदिर राजापुरा अयोध्या बस्ती स्थित माता मंदिर पर कलश स्थापना की जाएगी।

मोटरसाइकिलभिड़ी

थांदला. मोटरसाइकिलभिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। गोपाल पिता नरसिंह खड़िया निवासी मुंजाल काकनवानी से थांदला जा रहा था। तभी खजुरी बेरियर पर सामने से बाइक पर रहे श्रवण परमार से भिड़ंत हो गई। गोपाल को अधिक चोट आने से जिला अस्पताल रैफर किया गया। श्रवण को मामूली चोट आई है।

घरके अंदर से दो बकरी चोरी

करवड़. ग्रामके प्यारचंद पिता दयाराम धानुक के घर से शुक्रवार रात बदमाश दो बकरी चुरा ले गए। जाते-जाते बदमाश घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गए। सारंगी चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

न्यूज इनबॉक्स .