पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थांदला में मिलाया बिछड़े परिवार को

थांदला में मिलाया बिछड़े परिवार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थांदला में मिलाया बिछड़े परिवार को

थांदला. लोकअदालत चार परिवारों के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आई। सालों से अलग-अलग रह रहे चार दंपति का समझौता से एक बार फिर घर बस गया। अदालत में धारा 125 के तहत पति-प|ी के विवाद के कुल 5 प्रकरण आए थे। जिनमें से 4 में समझौता हुआ। पति-प|ी अपने बच्चों के साथ खुशी-खुशी घर लौटे। ग्राम छोटागुड़ा की रेखा अपने पति राकेश वसना निवासी चेनपुरी से वर्ष 2010 से अलग रह रही थी। उनके बच्चे चार वर्ष की खुशबू 3 वर्ष का गणेश हमेशा अपने पिता को लेकर मां से पूछा करते थे। लोक अदालत में जब रेखा राकेश न्यायाधीश के समक्ष साथ-साथ रहने का वादा करते हुए एक-दूसरे को हार पहनाएं तो हर किसी की आंखें नम हो गई।

पेटलावदमें हुआ 3432 प्रकरणों का निराकरण

पेटलावद. बीते12 बरस से अलग-अलग रह रहे वृद्ध दंपति लोक अदालत के जरिए साथ गए। उनके बीच भरण पोषण की धाराओं में प्रकरण चल रहा था। मामला गंगाराम लोधा (75) उनकी प|ी पन्नाबाई लोधा (65)का है। एक दशक से अधिक समय से उनका भरण पोषण प्रकरण न्यायालय में लंबित था। पन्नाबाई अपनी बेटी के पास रह रही थी। लोक अदालत में लोधा दंपति की ओर से न्यायाधीश महेश कुमार चौहान की कोर्ट में वकील राजेंद्र चतुर्वेदी रविराज पुरोहित ने समझौतानामा पेश किया। इसके बाद लोधा दंपति को एक पौधा देकर यहां से विदा करा।

पेटलावद. गांधीजी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर आयोजन शुरू हुआ।