पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ मरीजों को भर्ती कराया

नौ मरीजों को भर्ती कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपस्थग्रामआमली में अज्ञात बीमारी से हुई भाई-बहन की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। थांदला बीएमओ डॉ. मनीष दुबे ने अपनी टीम के साथ गांव में ही डेरा डाल दिया है। घर-घर जाकर अब ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमारी का कारण पता किया जा रहा है। फिलहाल नौ मरीजों को उपचार के लिए थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

गांव में 24 घंटों के भीतर दो मौत से ग्रामीण दहशत में हैं। उनके मुताबिक बीमारी में मरीजों के हाथ-पैर में सिकुड़न रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान बीमार अनिता पति बाबू (26), बूची लालू (65), हकरी कलसिंग (12), धर्मेंद्र कलसिंग (10), राजू मानसिंग (25), सुनीता राजू (22), मारिया कलसिंग, मंजु मानसिंग डामोर (28) मन्नी मल्ला (45) को थांदला स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा।

बीमारीका पता नहीं लगा

^बच्चोंकी मौत किस कारण हुई, इसका पता किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर परीक्षण कर दवाई-गोली वितरित कर रही है। डॉ.मनीष दुबे, बीएमओ,थांदला

अज्ञात बीमारी से भाई-बहन की मौत के बाद विभाग की टीम पहुंची आमली घर-घर जाकर किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण