भारी सुरक्षा के बीच दोबारा मतदान हुआ
टिमरवानी में मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगी।
ग्राम पंचायत टिमरवानी के दो मतदान केंद्रों पर हुई थी बूथ कैप्चरिंग की घटना, शनिवार को फिर से हुआ मतदान, एसडीएम एसडीओपी पूरे समय डटे रहे, 9 फरवरी को विकासखंड मुख्यालय पर होगी मतों की गणना
भास्करसंवाददाता | थांदला
राजस्थान राज्य की सीमा से लगी ग्राम पंचायत टिमरवानी के दो केंद्रों पर शनिवार को भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच दोबारा मतदान हुआ। हालांकि दूसरी बार में दोनों केंद्रों पर मतदान के प्रतिशत में कुछ कमी आई। मतों की गणना 9 फरवरी को विकासखंड मुख्यालय पर होगी।
गौरतलब है कि 5 फरवरी को टिमरवानी पंचायत के बूथ क्रमांक 74 75 में मतदान संपन्न होने के बाद नतीजों में पिछड़ने पर सरपंच पद के एक प्रत्याशी उसके समर्थकों ने बूथ कैप्चरिंग कर ली थी। यही नहीं मतपत्र भी जला दिए थे। मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ नामजद अन्य 20-25 लोगों के विरुद्ध थांदला थाने में प्रकरण दर्ज किया था। साथ ही निर्वाचन आयोग को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। आयोग के दिशा निर्देश पर शनिवार को दोबारा मतदान हुआ।
पिछली घटना को देखते हुए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा बंदोबस्त में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। एसडीएम आरएस मंडलोई एसडीओपी एनएस रावत के नेतृत्व में पेटलावद, थांदला, काकनवानी मेघनगर थाना प्रभारी के साथ 30 से अधिक जवान केंद्रों के बाहर डटे रहे। सुबह 7 बजे मतदान की शुरुआत हुई। दोपहर 3 बजे तक 1096 में से 970 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के पश्चात पुलिस अभिरक्षा में मतदानकर्मियों मतपेटियों को थांदला ले जाया गया।
14आरोपियों को जेल भेजा
मतपत्रलूटने जलाने के आरोप में गिरफ्तार 14 आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने स्थानीय न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया। इन सभी आरोपियों को मतदान से वंचित रहना पड़ा।
5फरवरी : मतदान की स्थिति
बूथक्रं. मतदान पुरुष महिला प्रश
74519 266 253 89.63
75 504 247 257 97.48
7फरवरी : मतदान की स्थिति
74486 245 241 83.94
75 484 250 234 93.42