जिपं सीईओ पर कार्रवाई की मांग
थांदला रोड | त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत नौगांवा के बूथ क्रमांक 119 पर जिला पंचायत सीईओ धनराजू एस. द्वारा पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने के विरोध में पत्रकार संघ ने प्रदर्शन किया। अधिकारी के रवैये की निंदा करते हुए शनिवार को पत्रकारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम आरएस मंडलोई को ज्ञापन सौंपा।
कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।