चाय दुकान में शराब बेच रहा था
चाय दुकान में शराब बेच रहा था
पेटलावद| चायकी दुकान की आड़ में शराब बेच रहे दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगर के नए बस स्टैंड पर भेरूलाल पिता कालूराम अग्रवाल निवासी राममोहल्ला अपनी घुमटी पर चाय और शराब दोनों बेच रहा था।
पति-प|ीघायल
पेटलावद| पावगढ़से दर्शन कर लौट रहे दंपति को पीछे से रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी घटना थांदला-बदनावर राजकीय राजमार्ग पर ग्राम खामलीपाड़ा के मोड़ पर हुई। प्रकाश रामचंद्र खराड़ी प|ी रतनी खराड़ी के साथ बाइक से पावागढ़ से दर्शन कर रहे थे। पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी।
दोघंटे बंद रही बिजली
पेटलावद| मंगलवाररात माधव कॉलोनी में बिजली के तार टूट जाने से दो घंटे बिजली सप्लाय बंद रहा। रहवासियों ने तत्काल विद्युत कंपनी को इसकी सूचना दी। माधव कॉलोनी में तार जोड़ने का काम पूरा भी नहीं हुअा था कि सिर्वी मोहल्ले में एक मोर तारों में उलझ गया।
हत्याके दो आरोपी पकड़ाए: पेटलावद|ग्रापंकरवड़ के ग्राम मातापाड़ा में 20 सितंबर को भांजगढ़ी की बात को लेकर 6 लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपी हरेसिंह सुरेश चामटा को पकड़ लिया।