रीता ने की 31 उपवास की तपस्या पूर्ण
रीता ने की 31 उपवास की तपस्या पूर्ण
थांदला| चातुर्मासके लिए पोषध भवन में विराजित गुलाबमुनिजी कैलाशमुनिजी के सान्निध्य में रीता सुभाष बोथरा ने 31 उपवास की कठोर तपस्या पूरी की। नगर में वर्षावास का दूसरा मासक्षमण है। इससे पहले नानालाल श्रीश्रीमाल तपस्या कर चुके है। तपस्या पूर्ण होने पर सुभाष बोथरा परिवार द्वारा चोवीसी का आयोजन महावीर भवन पर किया गया।
चिखलीकी गाय को मिला पहला पुरस्कार
छकतला| सोंडवामें हुए खंड स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना के तहत क्षेत्र के ग्राम चिखली की मंदीबाई की गाय को प्रथम पुरस्कार मिला। मंदीबाई की गाय प्रतिदिन 18 लीटर दूध देती है। पशु औषधालय छकतला के जितेंद्रसिंह तंवर ने बताया दूसरा पुरस्कार सोंडवा के दिनेश पिता रतन को दिया गया। इस गाय ने 15.5 लीटर दूध प्रतिदिन दिया। तीसरा पुरस्कार चिखली के ही जंगलसिंह की गाय को मिला।
बाइकसवार दंपति को पिकअप ने टक्कर मारी
पेटलावद| बाइकपर सवार होकर अपने घर जा रहे दंपत्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। घटना ग्राम गंगाखेड़ी की हैं। मुकेश लक्ष्मण प्रजापत (30) प|ी अंगुरबाला (28) और शिवानी (11 माह) के साथ बाइक से कुंवारझगर से अपने घर करड़ावद रहे थे तभी ग्राम गंगाखेड़ी में घाटी पर सामने से रही पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में मुकेश गंभीर घायल हो गया। जबकि प|ी बच्ची को मामूली चोट आई है। उनका उपचार पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पेटलावद थाने में दर्ज की गई है।