- Hindi News
- बार बार हो रहे गड्ढे, पैचवर्क से कर रहे दुरुस्त
बार-बार हो रहे गड्ढे, पैचवर्क से कर रहे दुरुस्त
प्रधानमंत्रीग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क को पैचवर्क के सहारे दुरुस्त रखने की कवायद की जा रही है। हालांकि इसके चलते मार्ग असमतल हो गया है। मामला बामनिया-रायपुरिया-अमरगढ़ मार्ग का है। एक बार फिर असमतल सड़क के स्थान पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरने के लिए एक बार फिर पैचवर्क की खानापूर्ति की जा रही है। गौरतलब है कि बामनिया से रामपुरिया अमरगढ़, चापानेर, असालिया थांदला मार्ग की ओर सफर करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को खराब सड़क के चलते आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मार्ग के नवीनीकरण की मांग उठ रही है।
बामनिया. ऐसी हो रही है सड़क की हालत।
2011 में बनी थी रोड
प्रधानमंत्रीग्रामीण सड़क योजनांतर्गत वर्ष 2011 में उक्त सड़क का निर्माण किया गया था। तब भी कार्य की गुणवत्ता को लेकर विरोध के स्वर उठे थे। एक बार फिर गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क का सहारा लिया जा रहा है।
जिम्मेदारबोले
^फिलहालमार्ग पर पैचवर्क किया जा रहा है। नए सत्र में जून माह में नवीनीकरण किया जाना प्रस्तावित है। विजयमंडलोई, महाप्रबंधक, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना
बामनिया-रायपुरिया मार्ग