6 ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित
भास्कर संवाददाता | मेघनगर/थांदला
जनपदपंचायत मेघनगर थांदला की तीन-तीन ग्राम पंचायतों के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। इनमें से 5 पंचायत में तनावपूर्ण स्थिति के चलते मतगणना रोकी गई थी तो वहीं एक पंचायत टिमरवानी में दोबारा मतदान हुआ था। जनपद पंचायत मेघनगर की ग्राम पंचायत ढेबर में पेमा वालसिंह सरपंच निर्वाचित हुई। चेनपुरा में रूमाली बहादुर तांदलादरा में रमेश गडि़या ने चुनाव में जीत हासिल की। तीनों ही निर्वाचित प्रतिनिधियों के समर्थकों ने फुलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इसी तरह जनपद पंचायत थांदला की ग्राम पंचायत काकनवानी में सब्बू गेंदाल डामर बेड़ावा में खीमा दिलीप भूरिया सरपंच निर्वाचित हुई।
टिमरवानीमें दूसरी बार भी सोहन की जीत-ग्राम पंचायतटिमरवानी में एक प्रत्याशी उसके समर्थकों ने मतपत्र लूटकर जला दिए थे। इसके चलते पंचायत के दो मतदान केंद्र क्रमांक 74 75 में 7 फरवरी को दोबारा मतदान हुआ था। सोमवार को हुई मतों की गणना में एक बार फिर नतीजे सरपंच पद के उम्मीदवार सोहन वाहडि़या सिंगाड़ के पक्ष में रहे। सोहन को 411 मत मिलें तो निकटतम प्रतिद्वंदी रामसिंह को 289 मत प्राप्त हुए। जीत का अंतर 122 मत का रहा। पूर्व में सोहन को रामसिंह से 73 मत अधिक मिले थें।
बिनासमन्वयक के चला सारणीकरण का काम-थांदला मेंसोमवार को मतों की गणना के बाद सारणीकरण का कार्य बिना समन्वय के ही चलता रहा। लिहाजा शाम 6 बजे तक आंकड़े स्पष्ट नहीं हो पाए। अधिकारी भी सही जवाब नहीं दे सकें।
यहभी रहा खास- मियाटीपंचायत के वार्ड क्रमांक 7 में पंच पद के तीनों प्रत्याशियों को 22-22 मत मिलें। वहीं जनपद पंचायत थांदला के वार्ड क्रमांक 16 में हार-जीत का अंतर 3 मतों का रहा। 356 मत नोटा में चले गए।
जीते हुए प्रत्यािशयों का हार पहनाकर स्वागत किया।