पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत हार के आंकड़ों पर एक नजर

जीत-हार के आंकड़ों पर एक नजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीत-हार के आंकड़ों पर एक नजर

>जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी एवं विधायक कलसिंह भाबर के भाई बहादुर फुलजी भाबोर ने जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के नाथु मन्ना को हराया। निर्दलीय उम्मीदवार संजय कटारा तीसरे संजय रायसिंह चौथे स्थान पर रहे।

>वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा समर्थित देवली श्यामा ताहेड़ ने रमीला कालूसिंह को 58 मतों के अंतर से शिकस्त दी। देवली को 12791 तो रमीला को 12733 मत प्राप्त हुए।

>थांदला जनपद क्षेत्र में लगने वाले जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 में कांग्रेस समर्थित शांति राजेश डामर ने जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक 8 में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के गौरसिंह वसुनिया के भतीजे राजेश भुंडिया वसुनिया विजय हुए। उन्होंने भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हरचंद भूरिया तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर को पटखनी दी।

जनपद पंचायतों में ऐसी रही स्थितियां

जनपदपंचायत थांदला : बालकउमावि परिसर में मतगणना की गई। जो नतीजे आए हैं उसके अनुसार दोनों ही दल के नेता अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रहे हैं। वार्ड क्रमांक 1 में जालम भंवरसिंह (भाजपा), 2 में धारा मत्ता डामोर (कांग्रेस), 3 में रेशमा राजू डामोर (कांग्रेस), 4 में चेनसिंह गलाल डामोर (कांग्रेस), 5 में हवली दिलीप कटारा (भाजपा), 6 में रसूल खीमा डामोर (कांग्रेस), 7 में रसली कोमल मेड़ा (भाजपा), 8 में गेंदाल सेवाल डामोर (कांग्रेस), 9 में गोरकी दौलतसिंह खराड़ी (भाजपा), 10 में कमली लालू (कांग्रेस), 11 में बसंती कन्ना वसुनिया (भाजपा), 12 में राजू झितरा मेड़ा (भाजपा), 13 में वरदी नाथू डामर (कांग्रेस), 14 में कालुसिंह मुणिया (कांग्रेस), 15 में राजेंद्र जगन्नाथ (भाजपा), 16 में खुमचंद धुलिया डावर (भाजपा), 17 में सीता वसुनिया (भाजपा), 18 में कालू देवला गरवाल (भाजपा) 19 में प्रेम कैलाश भूरिया (कांग्रेस) ने जीत हासिल की।

जनपदपंचायत मेघनगर : जनपदपंचायत के कुल 18 वार्ड में से एक उम्मीदवार लीला टकेसिंह (भाजपा) पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गई थी। शेष 17 वार्ड के नतीजों के बाद दोनों ही दल बराबरी की स्थिति में गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम प्रजापति के अनुसार भाजपा समर्थित प्रत्याशी नटवरसिंह हाड़ा, मालू रसिया पारगी, सुशीला प्रेम भाबर, अमरू डामोर, दूदाभाई, जानी भाबोर, रमेश डामोर तूफान मगन ने जीत हासिल की है। उधर, कांग्रेस नेता यामिन शेख ने बताया उनकी पार्टी से जुड़े 9 उम्मीदवार गौरसिंह भूरिया, राजिया भूरिया, बाबू मसूल, सुमित्रा भाबर, खीमाभाई, श्रीमती खुशाल बिलवाल, रामचंद्र वसुनिया हकरियाभाई ने जीत हासिल की।