पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थांदला जनपद में भाजपा एक वार्ड में आगे, मेघनगर में कांग्रेस के बराबर

थांदला जनपद में भाजपा एक वार्ड में आगे, मेघनगर में कांग्रेस के बराबर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | थांदला/मेघनगर

पंचायतचुनाव के दूसरे चरण के लिए हुए मतदान के बाद रविवार को प्रशासन ने थांदला मेघनगर जनपद पंचायत के अधिकृत नतीजे घोषित करने के लिए मतों की गणना की। जो आंकड़े आए हैं उसके अनुसार थांदला में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को 10 तो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को 9 सीट मिली है। वहीं मेघनगर में मुकाबला बराबर पर टिका है। यहां दोनों ही दल अपने समर्थित 9-9 प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं। इससे दोनों ही जनपदों में अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद रोचक होने की संभावना बन गई है। जनपदों के नतीजे के साथ ही जिला पंचायत के पांच वार्ड के रुझान भी गए। कुल पांच में से दो वार्ड में भाजपा समर्थित तो दो वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है। वहीं एक वार्ड में कांग्रेस को बढ़त मिली है। जिला पंचायत के परिणामों की अधिकृत घोषणा 27 फरवरी को जिला मुख्यालय पर की जाएगी। मतों की गणना के दौरान पूरे समय प्रत्याशी उनके समर्थक केंद्र के बाहर मौजूद रहे। हर किसी की धड़कन बढ़ी हुई थी। आंकड़े जिसके पक्ष में रहे उसका चेहरा खिल उठा। वहीं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा, वे चुपचाप खिसक लिए। विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने जुलूस भी निकालें

थांदला. जनपद जिला पंचायत की मतगणना की गई।

मेघनगर. निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश मचार ने जीत दर्ज कर सबको चौंकाया, समर्थकों ने जुलूस निकाला।