अध्यक्ष पर भी बकाया, जारी हुआ नोटिस
अध्यक्ष पर भी बकाया, जारी हुआ नोटिस
थांदला | नगरपंचायत की राशि बकाया होने से अध्यक्ष सुनीता पूनमचंद वसावा को ही लोक अदालत में समझौते के लिए नोटिस जारी हो गया। यह मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में चर्चाओं का दौर चल पड़ा है। गौरतलब है वर्ष 2011 में जब श्रीमती वसावा अध्यक्ष नहीं थीं, उस वक्त उन्होंने कुशलगढ़ रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर बनी दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने अधिकतम 5 लाख 41 हजार रुपए की बोली लगाकर दुकान नंबर 2 ली। उस वक्त 10 हजार रुपए अमानत जमा कराई थी। बाद में 14 सितंबर 2011 को 2 लाख 70 हजार रुपए जमा कराए। शेष 2 लाख 61 हजार रुपए बकाया था। सीएमओ की ओर से सभी बकायेदारों को लोक अदालत में समझौते के लिए नोटिस जारी हुए तो उसमें अध्यक्ष का भी नाम गया।