पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबित मांगों को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर

लंबित मांगों को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबित मांगों को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर

सीएमओने कहा अधिकांश मांग कर ली है पूरी, उम्मीद है कि आज लौट आएंगे काम पर

भास्करसंवाददाता | थांदला

नियमितीकरण,हर महीने सफाई उपकरण प्रदान करने सहित अन्य लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित सफाईकर्मी आंदोलन का रुख अख्तियार करते हुए हड़ताल पर उतर गए। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक काम नहीं करेंगे। हालांकि सीएमओ का कहना है- सफाईकर्मियों से बात हो चुकी है। संभवत: सोमवार से वे काम पर लौट आएंगे। हड़ताल की वजह से नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। कई जगह कचरे के ढेर लगे नजर आए।

गौरतलब है कि नगर परिषद में कुल 40 सफाईकर्मी नियुक्त हैं। इनमें से 11 ही स्थायी हैं। बाकी को डेली वेजेस पर रखा गया है। इनमें से दिनेश चनाल, ईश्वरलाल बारोतिया, भारत बसौड़, भेरू छपरी, शनि राजू, आनंद बसौड़, अर्जुन खोड़े, संतोष ऊंटवाल, सीमा ऊंटवाल, सुनीता चनाल, गुड्डीबाई चौहान, चंदू गोझा, राकेश ऊंटवाल, मुकेश चनाल, महेश शिंदे, रमेश शिंदे जैसे कर्मचारियों को कई साल काम करते-करते हो गए हैं। बावजूद इसके उनका नियमितीकरण नहीं हुआ। सफाईकर्मियों का कहना है यदि ऐसे में किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसके वारिसों को शासन की योजनाओं का लाभ ही नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बढ़ती आबादी के साथ सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग भी रखी।

अध्यक्षपहुंची और सफाईकर्मियों के प्रतिनिध चल दिए

हड़तालको लेकर सीएमओ ने सफाईकर्मियों के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाया था। जैसे ही अध्यक्ष सुनीता वसावा पार्षद आशुका लोढ़ा नपं कार्यालय पहुंचीं, प्रतिनिध वहां से रवाना हो गए। बाद में सीएमओ हरिजन बस्ती पहुंचे और सफाईकर्मियों से चर्चा की।

जिम्मेदारबोले

^शासन के दिशानिर्देशों के अनुरूप सफाईकर्मियों के नियमितीकरण के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है। जो लोग पात्र है उन्हें नियमित करने के लिए परिषद की बैठक में 11 दिसंबर को प्रस्ताव पारित किया है। जहां तक सफाई उपकरण का सवाल है तो हर महीने की 5 तारीख तक उन्हें मुहैया करा दिए जाएंगे। डीकेमेड़ा, सीएमओ,नपं थांदला