पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ घंटे में चकाचक कर दिया अस्पताल परिसर

डेढ़ घंटे में चकाचक कर दिया अस्पताल परिसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे एटीएम से हुई स्वच्छता अभियान की शुरुआत

जिला अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान

थांदला में भी अभियान शुरू हुआ।

महाभियान का शुभारंभ

थांदला | भाजपाद्वारा रविवार को समग्र स्वच्छता एवं सदस्यता महाभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान की शुुुरुआत सुबह 11 बजे तेजाजी मंदिर से हुई। वहीं सदस्यता अभियान दोपहर 1 बजे आजाद चौक से प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी विजय नायर मंडल प्रभारी विश्वास सोनी थे। उनके साथ जिला मंत्री गणराज आचार्य, मंडल अध्यक्ष बंटी डामर, नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता सोनी आदि मौजूद थे। अभियान में भाजपा नगर अध्यक्ष महेश नागर, प्रशांत उपाध्याय, पार्षद अमित शाह, सुजीत भाबर, पप्पू गवली, कामिनी अरविंद रुनवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेघनगर. भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

मेघनगर | नगरमें रविवार को स्वच्छता एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत रेलवे एटीएम के पास से हुई। जो आजाद चौक, भंडारी चौराहा, बस स्टैंड, देसाई पेट्रोल पंप होते हुए आजाद चौक पहुंचा। जहां से पार्टी के महा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला थोक उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष विजय नायर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री राजू डामोर, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मेहता, कमलेश डामोर, नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति बामनिया, पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे। अभियान के दौरान युवाओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी भी दी गई।

झाबुआ | भाजपानगर मंडल ने रविवार को विधायक शांतिलाल बिलवाल के नेतृत्व में जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ृ उठाकर परिसर की सफाई शुरू की। कुछ ही देर में पूरा परिसर साफ नजर आने लगा। सफाई अभियान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य दौलत भावसार, अजजा मोर्चे के प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर कीर्ति भावसार, पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

झाबुआ| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार के नेतृत्व में भाजपा ने सदस्यता अभियान