पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव को लेकर कमर कस लें कार्यकर्ता : भूरिया

पंचायत चुनाव को लेकर कमर कस लें कार्यकर्ता : भूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपं प्रस्ताव पारित करें, सांसद निधि से देंगे राशि

छुट्टा मजदूर संघ ने थांदला में जिस स्थान पर चार मजदूर हादसे का शिकार हुए, वहां मजदूर विश्राम गृह शेड बनाने की मांग की थी। इस पर सांसद ने भरोसा दिलाया कि यदि नगर पंचायत उक्त स्थान पर या अन्य कोई स्थान चिह्नित कर प्रस्ताव पारित करती है तो वे सांसद निधि से निर्माण के लिए राशि दे सकते हैं। ताकि मजदूरों को ठंड, गर्मी बरसात में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामाना करना पड़े। भूरिया ने थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। इनसेट-संबोधितकरते दिलीपसिंह भूरिया।

भास्कर संवाददाता. थांदला

कृषि उपज मंडी प्रांगण में शनिवार को भाजपा के थांदला खवासा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने की। उन्होंने कहा आगामी पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। जिला पंचायत जनपद से अब भी हम दूर है। इस बार यह यह दाग भी धोना है। कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा सरकार की योजना कार्यक्रमों से अवगत कराएं। उन्हें जागरूक करें। सभी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर कार्य करेंगे तो जीत निश्चित है। विधायक कलसिंह भाबर, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापत ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता गणराज आचार्य, नपं अध्यक्ष सुनीता वसावा, मंडल अध्यक्ष बंटी डामर, मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलीप कटारा, विधायक प्रतिनिधि किशोर आचार्य, अशोक अरोरा, राकेश सोनी, नटवर पंवार आदि मौजूद थे।

कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुई थांदला खवासा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक

मृतक मजदूरों के परिवार से मुलाकात की

बैठकके पश्चात सांसद भूरिया ग्राम देवीगढ़ और जुलवानिया पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले दिनों थांदला में एक निर्माण के दौरान हादसे का शिकार हुए चार मजदूरों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर ढांडस बंधाया। उन्होंने कहा शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।