धर्मेंद्रमुनिजी ने विहार किया
धर्मेंद्रमुनिजी ने विहार किया
थांदला | पोषधभवन में विराजित जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती धर्मेंद्रमुनिजी, डॉ. प्रभासमुनिजी, दिलीपमुनिजी, अभयमुनिजी रविमुनिजी आदिठाणा-5 ने मंगलवार को थांदला के लिए विहार किया। इससे पहले धर्मेंद्रमुनिजी ने श्रावक-श्राविकाओं को मांगलिक सुनाई। विहार के दौरान समाजजन जय-जयकार लगाते चल रहे थे। श्री संघ अध्यक्ष राजीव चौरड़िया ने बताया साध्वी संयमप्रभाजी आदिठाणा-7 सोमवार शाम ही खवासा के लिए विहार कर चुकी थीं।