पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जबलपुर से आए डॉक्टरों ने किया बच्चों का परीक्षण

जबलपुर से आए डॉक्टरों ने किया बच्चों का परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों का परीक्षण करते डॉक्टर।

थांदला मेघनगर विकासखंड के 217 बच्चों ने कराया परीक्षण

भास्करसंवाददाता | मेघनगर

उत्कृष्टविद्यालय के खेल मैदान पर मंगलवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए परीक्षण शिविर का आयासेजन किया गया। आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत संस्था एलिमको जबलपुर ने किया था।

शिविर में थांदला मेघनगर विकासखंड करीब 217 बच्चों का परीक्षण जबलपुर से आए डॉ. डीपी शर्मा डॉ. सुजीत कुमार ने किया। इसके अलावा जिले के चिकित्सक डॉ. विजय निनामा, केपी अग्रवाल, डॉ. अवासिया, डॉ. चौहान ने भी अपनी सेवाएं दी। बीआरसी निर्मल त्रिपाठी ने बताया आवश्यकता वाले बच्चों को एक माह के अंदर ट्राइसिकल, श्रवण यंत्र कैलिपर्स का वितरण किया जाएगा। शिविर में बीईओ बीएस नायक ने भी सहयोग प्रदान किया।