चौराहों पर अतिक्रमण से जाम, चालकों की फजीहत
...इधर पेटलावद क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत से बनेगी 5 नई सड़कें, आवागमन होगा आसान
शहर के प्रमुख चौराहे पर अवैध पार्किंग एक बड़ी समस्या बन चुकी है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देर रहें। नतीजतन कहीं सड़क के बीच अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से समस्या दिन ब दिन गहरी होती जा रही है। सोमवार को भी थांदला-बदनावर मार्ग पर जाम लग गया जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। यह स्थिति करीब आधे घंटे रही। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
सड़क पर ही खड़े कर देते हैं वाहन : वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। वे कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं। मुख्य बाजार की व्यस्ततम सड़कों पर पिछले कई सालों से चार दर्जन से ज्यादा हाथठेला बीच सड़क पर लगाए जा रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं के ठेले आज तक प्रशासन नहीं हटा सका है। ठेलेवालों की वजह से दिनबर ट्रैफिक रुकता है। कई बार तो विवाद की स्थिति भी बन जाती है बावजूद इसके आज तक कुछ नहीं हुआ।
अस्पताल मार्ग बना पार्किंग स्थल : शहर का अस्पताल मार्ग भी पार्किंग स्थल बन चुका है। मार्ग पर अव्यवस्था होने से मरीजों को लाने ले जाने में फजीहत होती है। स्थान के अभाव में वाहन चालक सड़क पर वाहन पार्किंग करने लगे हैं। इस वजह से बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।
पेटलावद. शहर के प्रमुख मार्गों पर रोज इस तरह लगता है जाम।
परेशानी