पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब युवाओं को देगा रोजगार मार्गदर्शन

लायंस क्लब युवाओं को देगा रोजगार मार्गदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।

थांदला में ‘युवाओं के लिए अवसर’ प्रकल्प के तहत कॅरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस केंद्र का शुभारंभ

भास्करसंवाददाता | थांदला

लायंसक्लब इंटरनेशनल की योजना ‘युवाओ के लिए अवसर’ प्रकल्प के अंतर्गत लायंस क्लब थांदला द्वारा मंगलवार को कॅरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस केंद्र का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रीक्ट 323 जी-1 के पूर्व कैबिनेट सक्रेटरी लायन विक्रम सिसौदिया जोन चेयर पर्सन लायन राजेश भार्गव थे। उन्होंने कहा केंद्र के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय ने दिया। संचालन ओमप्रकाश बजाज ने किया। आभार सचिव चिराग घोड़ावत ने माना। इस अवसर पर लायन बीएल गुप्ता, कैलाशचंद्र कारा, वीआर अरोरा, ऋषि भट्ट आदि उपस्थित थे।