श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ का मर्यादा महोत्सव कल
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ का मर्यादा महोत्सव कल
पेटलावद| श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ का 152वां मर्यादा महोत्सव धर्मसंघ के 11वें अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री अर्हत कुमार ठाणा-3 के सान्निध्य में 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस दिन सुबह 9 बजे से थांदला मार्ग स्थित निजी गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया, समाजसेवी सुरेश जैन (पप्पू भैय्या), विधायक निर्मला भूरिया, भाजपा अजजा अध्यक्ष श्यामा साहेड़, नपं अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।