पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फंदे पर लटका मिला शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

फंदे पर लटका मिला शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फंदे पर लटका मिला शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

थांदला| मंगलवारतड़के नवापाड़ा कस्बे में रहने वाले युगलकिशोर राठौर (भील) का शव घर से कुछ दूर गुलमोहर के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पृथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन घरवालों का कहना है जुगलकिशोर की हत्या की गई है। बेटी अंकिता ने आरोप लगाया कि उसके पिता युगलकिशोर का सोमवार देर शाम पड़ोसी जोसफ मचार, उसके बेटे रवि, रोशन, शैतान मेड़ा संजय मचार से विवाद हुआ था। उन्होंने मिलकर युगल किशोर को बुरी तरह पीटा था और जान से मारने की धमकी दी थी। प|ी ज्योति ने बताया मंगलवार तड़के उसका पति युगलकिशोर शौच के लिए घर से निकला था। उनकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।

^मृतकयुगलकिशोर की बेटी अंकिता की शिकायत के आधार पर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरआरयादव, एएसआई,थांदला थाना