डेम में डूबने से युवक की मौत
थांदला | नगरसे पांच किमी दूर ग्राम सजेली के समीप बने कदवाल डेम में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को सजेली मोगजीसात निवासी थावरिया पिता भुंडिया डामोर डेम में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी मे जाने से वह डूब गया। घटना स्थल पर मिले कपड़ों से परिजनों ने थावरिया की पहचान की।