पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टवेरा स्कॉर्पियो में ले जा रहे थे अवैध शराब, जब्त

टवेरा स्कॉर्पियो में ले जा रहे थे अवैध शराब, जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब्त शराब की कुल कीमत 3.75 लाख रुपए, एक आरोपी के पास से पिस्टल पांच जिंदा कारतूस बरामद

भास्करसंवाददाता | पेटलावद

पेटलावदपुलिस ने सोमवार देर रात ढाई घंटे के बीच दो बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक स्कॉर्पियो एक टवेरा जब्त की। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत 3.75 लाख रुपए बताई जा रही है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक के पास से पिस्टल 5 जिंदा कारतूस मिले। एक आरोपी भाग निकला।

थाना प्रभारी शिवजीतसिंह ने बताया सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि स्कॉर्पियो (एमपी 09 वी 6303) में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीआई सिंह अपने साथ चौकी प्रभारी बीएस सिसौदिया पुलिस टीम को लेकर थांदला-बदनावर राजमार्ग में ग्राम टेमरिया फाटे (खामड़ीपाड़ा) पर घेराबंदी कर खड़े हो गए। यहीं पर स्कॉर्पियो को रोका गया। पूछताछ में चालक सही जवाब नहीं दे सका। उसमें अलग-अलग ब्रांड की हाई-रेंज शराब भरी थी। इसकी कीमत 2 लाख 5 हजार 920 रुपए है। पुलिस ने आरोपी सुनील पिता कालूरा बलाई, हनी उर्फ चेतन राजेंद्र पुराणिक अजय ओमप्रकाश यादव तीनों निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ धारा 34(2), 36, 46 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पेटलावद-करवड़मार्ग पर मिली टवेरा

रातकरीब दो बजे पुलिस को फिर सूचना मिली कि पेटलावद-करवड़ मार्ग पर सफेद टवेरा वाहन में अवैध रूप से शराब भरकर ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता के साथ ग्राम टेमरिया में खामड़ीपाड़ा के पास टवेरा (एमपी 09 बीए 5078) को रोका। टवेरा में 32 पेटी शराब भरी थी। इसकी कीमत 1 लाख 70 हजार 40 रुपए है। मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र पिता हमरसिंह सिसौदिया निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल पांच जिंदा कारतूस जब्त किए। आरोपी का एक साथी राजेंद्रसिंह पिता सीताराम कुशवाह निवासी इंदौर फरार हो गया। कार्रवाई में एसआई कुशवाह, आरक्षक वीरेंद्र, दिग्विजयसिंह, श्यामलाल आदि की अहम भूमिका रही।

पेटलावद. पुलिस गिरफ्त में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले चार आरोपी।