पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करते हैं : वसुनिया

खेल संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करते हैं : वसुनिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैदानपर पहुंचकर युवा केवल अच्छे खिलाड़ी बनते हैं बल्कि खेल खेलभावना से उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास हो जाता है। मैं अपने छात्र जीवन से देख रहा हूं थांदला की कई खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीयस्तर तक पहुंची।

यह बात जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया ने कही। वे मंगलवार को स्थानीय दशहरा मैदान पर स्व. ठाकुर प्रवीणसिंह राठौर ‘कान्हा भैया’ की स्मृति में आयोजित प्रथम ओपन लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्‌घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि थांदला के युवा अर्पित भटेवरा रणजी ट्रॉफी में हमारे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसी तरह अन्य युवा भी ऊंचाइयों को छुएं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी पूनमचंद मिस्त्री, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राजेश वसुनिया, ठा. वीरेंद्रसिंह राठौर विजय जोशी मौजूद थे। आयोजक मां त्रिपुरा क्रिकेट क्लब के कप्तान विजय मिस्त्री ने बताया जिले में 15 सालों बाद लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा हो रही है। प्रथम पुरस्कार 21 हजार 121 रुपए हैं। उप विजेता को 11 हजार 121 रुपए शील्ड प्रदान की जाएगी। स्पर्धा में इंदौर, बड़ौदा, देवास, उज्जैन, दाहोद, सिलावद धार जिले सहित कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत क्लब के कप्तान विजय मिस्त्री, अध्यक्ष स्वप्निल वागरेचा, सचिव देवेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष नीरज गिरि नितिन पंचाल ने किया। संचालन जगत शर्मा ने किया। आभार पीटीआई पंकज व्यास ने माना।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।