- Hindi News
- मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांग रहे प्रत्याशी
मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांग रहे प्रत्याशी
उदयगढ़| त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 22 फरवरी को होना है। इसे लेकर क्षेत्र में प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। पंच, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य के उम्मीदवार अपना चुनाव चिन्ह लेकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत थांदला में सरपंच प्रत्याशी बाथुभाई, जिला पंचायत के वार्ड 4 से चुनाव मैदान में उतरी रमणीबाई जनपद सदस्य के वार्ड 7 के उम्मीदवार कमरू अजनार के पक्ष में प्रचार करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बैठक रख मतदाताओं से जीत दिलाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक सुलोचना रावत, विशाल रावत, डुंगरसिंह धामंदा, पूर्व सरपंच मोहनसिंह बावड़ी खुर्द, कुंवरसिंह जांबुखेड़ा, थानसिंह अरंडी फलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
उदयगढ़. बैठक के दौरान कांग्रेसियों ने जीत का संकल्प लिया।