पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैव विविधता उद्यान प्रतियोगिता का आयोजन होगा

जैव विविधता उद्यान प्रतियोगिता का आयोजन होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैव विविधता उद्यान प्रतियोगिता का आयोजन होगा

थांदला | मप्रराज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर जैव विविधता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्नत कृषक एवं मॉडल नर्सरी के संचालक गणराज आचार्य ने बताया प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले को दो श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाता है।

पहला निजी व्यक्ति अथवा निजी संस्थान द्वारा विकसित उद्यान तथा दूसरी श्रेणी शासकीय, अर्द्धशासकीय संस्थान एवं स्थानीय निकाय द्वारा विकसित उद्यान की होती है। प्रतियोगिता में प्रविष्टि के लिए उद्यान से संबंधित जानकारी अधिकतम 15 मिनट की सीडी रेकार्डिंग अथवा 10 छाया चित्रों सादे आवेदन पत्र के साथ कलेक्टर कार्यालय में 24 दिसंबर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्राप्त प्रविष्टियों को कलेक्टर द्वारा चयन समिति आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण के बाद पुरस्कार के लिए पृथक-पृथक श्रेणी में अनुशंसा कर नामांकित करेंग। चयनित प्रतिभागी को भोपाल में अगले साल फरवरी माह में पुरस्कृत किया जाएगा।