पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सकल जैन समाज ने किया दीक्षार्थियों का बहुमान

सकल जैन समाज ने किया दीक्षार्थियों का बहुमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सकल जैन समाज ने किया दीक्षार्थियों का बहुमान

थांदला | धर्ममानस्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा मुमुक्षु शुभम मोगरा और अंजली चत्तर का बहुमान पोषध भवन में किया गया। समारोह में धर्मेंद्रमुनिजी ने कहा जीव अनादिकाल से राग में पड़ा है। जीवन को राग अच्छा लगता है। संसार में शरीर प्रिय है शरीर से राग कम होगा तो संसार से भी वैराग्य जाता है। उन्होंने कहा दोनों मुमुक्षुओं ने दीक्षा लेने के लिए पुरुषार्थ किया, ये संसार के समस्त जीव जिन शासन के रसिक बने, ऐसा भावना करना चाहिए। दोनों क्षमा में निर्लाभता तथा श्रमण धर्म में आगे बढ़े। अपने लक्ष्य के ऊपर नजर रखें, लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाना चाहिए। लक्ष्य से ध्यान हटा तो साधना बराबर नहीं होगी। सामान्य गृहस्थ को भी संयमी जीवन की पल-पल अनुमोदना करना चाहिए।