- Hindi News
- थांदला. पीवीसी पाइप से बिजली के तार बाहर निकल आए हैं।
थांदला. पीवीसी पाइप से बिजली के तार बाहर निकल आए हैं।
थांदला. पीवीसी पाइप से बिजली के तार बाहर निकल आए हैं।
पीवीसी पाइप से बाहर गए बिजली के तार
थांदला | नौगांवानदी पर अंधेरे से मुक्ति दिलाने के लिए नगर परिषद द्वारा पिछले माह लोहे के पाइप पर खड़े किए गए हेलोजन के समीप बिजली के तार निकल आए हैं। दरअसल तार को पीवीसी पाइप के माध्यम से लगाया गया जिसे शरारती तत्वों ने निकाल दिया। पाइप में से अब बिजली के तार नजर रहे हैं। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकता है।
नाबालिगका स्कूल से अपहरण कर दुष्कर्म किया
पेटलावद | एकनाबालिग को बहला-फुसलाकर स्कूल से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। मामला ग्राम करड़ावद का है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय बालिका स्कूल के लिए घर से निकली थी। तब से घर नहीं लौटी। उसे करड़ावद में रह रहा ग्राम पलसोड़ा (रतलाम) निवासी राजाराम पिता रामचंद्र आंजना स्कूल से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। परिजनों ने राजाराम को उज्जैन की एक लॉज से पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी राजाराम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वाहनकी टक्कर से युवक की मौत
पेटलावद | अज्ञातवाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना ग्राम बनी में रविवार देर रात हुई। ग्राम मोहकमपुरा निवासी नरसिंह पिता रणसिंह भूरिया (27) पैदल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजन के सुपुर्द किया।