- Hindi News
- थांदला को मिली 100 बिस्तरी कन्या छात्रावास भवन की सौगात
थांदला को मिली 100 बिस्तरी कन्या छात्रावास भवन की सौगात
विधायक कलसिंह भाबर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने किया भूमिपूजन
भास्करसंवाददाता | थांदला
थांदलामें 100 बिस्तरी कन्या छात्रावास भवन का निर्माण होगा। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को लाभ मिलेगा। रविवार को क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाबर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक भाबर ने कहा भाजपा सरकार विकास के वादे के साथ सत्ता में आई।
यहां बनने वाला छात्रावास भवन इसका उदाहरण है। इससे हमारी बेटियों को लाभ मिलेगा। वे छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई पूर्ण कर पाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुबे ने भाजपा सरकार की योजनाओं कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। निर्माण कंपनी के डायरेक्टर सुनील कटारिया ने बताया 137 लाख की लागत से बनने वाले इस छात्रावास भवन का काम एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में भंडार अध्यक्ष विजय नायर, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, ओम शर्मा, संजय शाह, कपिल पंचाल, अक्षय कटारिया आदि मौजूद थे।