- Hindi News
- नल जल योजना के लिए पहली किस्त के रूप में मिले 3 करोड़
नल जल योजना के लिए पहली किस्त के रूप में मिले 3 करोड़
नल जल योजना के लिए पहली किस्त के रूप में मिले 3 करोड़
भास्कर संवाददाता. थांदला
नगरवासियोंके लिए अच्छी खबर है। प्रस्तावित नवीन पेयजल योजना के लिए शासन ने नगर परिषद द्वारा तैयार की गई 14.25 करोड़ की योजना पर मंजूरी की मोहर लगा दी है। पहली किस्त के रूप में नगर परिषद को 3 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि जारी भी कर दी। नपं अध्यक्ष सुनीता पूनमचंद वसावा ने बताया योजना के तहत नगर में नवीन बैरेज का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 8 लाख लीटर की नवीन पानी की टंकी, आधुनिक फिल्टर प्लांट तथा नई पाइप लाइन बिछाने का काम होगा। नवीन पेयजल योजन से आने वाले 50 सालों तक पेयजल की आपूर्ति होती रहेगी।