- Hindi News
- 80 वोट खारिज, 6 वोट से मिली हार, पुन: मतदान की मांग
80 वोट खारिज, 6 वोट से मिली हार, पुन: मतदान की मांग
ग्राम पंचायत जुलवानिया बड़ा का मामला, महिला उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया, कई गंभीर आरोप लगाए
थांदला| पंचायतचुनाव के दूसरे चरण में हुई मतगणना के दौरान ग्राम पंचायत जुलवानिया बड़ा में 80 वोट खारिज हो गए। लिहाजा उम्मीदवारों की हार-जीत का अंतर महज 6 वोट का रहा। ऐसे में पराजित प्रत्याशी लुसिया पति जामसिंह खडि़या ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पुन: मतदान की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में कुछ फर्जी वोटिंग भी हुई। ऐसे मतदाताओं ने भी वोट डाले जिनके नाम नगर पंचायत थांदला के वार्ड क्रमांक 14 में दर्ज थे। रूंडीपाड़ा बूथ पर पीठासीन अधिकारी विपक्षी पार्टी के पोलिंग एजेंट ने हमारे पोलिंग एजेंट को डरा-धमकाकर बाहर कर दिया। उसके बाद वोट की गिनती की गई। इस आधार पर लुसिया ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की है।