पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदिरा आवास के रुपए नहीं मिले तो ग्रापं में बिखेरी उड़द

इंदिरा आवास के रुपए नहीं मिले तो ग्रापं में बिखेरी उड़द

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरा आवास के रुपए नहीं मिले तो ग्रापं में बिखेरी उड़द

थांदला रोड|
एक ग्रामीण का इंदिरा आवास मंजूर नहीं हुआ तो वह बड़वे के पास पहुंच गया। मामला सोमवार का है। दरअसल, ग्राम पंचायत नौगांवा में दितिया दलसिंह (65) ने ग्राम पंचायत भवन में उड़द लाकर बिखेर दी। इस बात की जानकारी जब सरपंच लक्ष्मी दीपा मावी को लगी तो उन्होंने दितिया से दसका कारण पूछा। दितिया ने बताया उसका इंदिरा आवास का रुपया नहीं निकल रहा है इसलिए वह बड़वे के पास गया था। उसी ने ऐसा करने को कहा था। ताकि पैसा जल्द मिल जाए। इस संबंध में जब सरपंच से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया दितिया के इंदिरा आवास की किस्त तीन-चार दिन पहले ही जमा हो चुकी है। मकान की फाईल तैयार होते ही पैसा खाते में डल जाएगा।

खबरें और भी हैं...