पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

थांदला.बाइकसवार दो भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना शनिवार की है। ग्राम मोरझिरी निवासी मनसुख कालिया डामोर (42) छोटे भाई रस्सू (35) के साथ बाइक (एमपी45 एमबी 2893) पर विद्युत पंप स्टार्टर सुधारवाने थांदला जा रहा था। मोरझिरी फाटे पर पुलिया के नजदीक गुजरात की ओर से रहे ट्रक (एमपी 16 एच 0301) ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनसुख की मौत हो गई। वहीं रस्सू थांदला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला और थांदला थाने आकर ट्रक खड़ा कर दिया।