हर ब्लाॅक में 25 दिन रथ भ्रमण करेगा
हर ब्लाॅक में 25 दिन रथ भ्रमण करेगा
टीकमगढ़|कृषिमहोत्सवके अंतर्गत कृषि क्रांति रथ की शुरूआत सुबह 10 बजे कलेक्टर केदार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की। यह रथ यात्रा 20 अक्टूबर तक जिले के 468 गांव में भ्रमण कर लोगों को योजनाओं की जानकारी देगा। गुरूवार को मउचुंगी स्थिति कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में कृषि महोत्सव की शुरूआत हुई। अध्क्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभय यादव ने की। कृषि उप संचालक बीएन सिंह ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में अलग अलग कृषि क्रांति रथ चलाए जाएगें। प्रत्येक विकासखंड में 26 दिन में 78 ग्रामों का भ्रमण करेगें। क्रांति रथ 25 सिंतबर से 20 अक्टूबर तक जिले के 468 ग्राम पंचायत में भ्रमण करेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन एक विकासखंड तीन ग्रामों में भ्रमण करेगा। तीसरे ग्राम में रात्रि विश्राम करेगा।
एकरथ पर खर्च होंगे डेढ़ लाख रुपए
आत्माप्रोजेक्ट के संचालक एपी सुमन ने बताया कि जिले के छह ब्लाकों में छह रथ चलाए जाए रहे हैं। एक ब्लाक में एक रथ पर डेढ़ लाख रुपए खर्च किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि 25 िसतंबर से 20 अक्टूबर तक रथ चलेगा। इसके अलावा 10 लाख रुपए की राशि प्रचार और प्रसार के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि इस राशि से पंप लेट और दीवार लेखन किया जाएगा।