पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर बना अंडर 14 चैम्पियन

सागर बना अंडर-14 चैम्पियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अन्तर जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मेेें सागर की टीम ने टीकमगढ़ को 100 रनों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।

शनिवार को सुबह टीकमगढ़ की टीम ने अपने कल के स्कोर 57 रन 5 विकेट से आगे खेलना शुरू किया और पूरी की पूरी टीम 136 रनों पर आॅल आउट हो गई। जिसमें गौरव परिहार ने सर्वाधिक 27 रन और अर्पित खरे ने 22 रन बनाए।

सागर की आेर से फरहान खान और मनीष लोधी ने 3-3 विकेट झटके। मनीष ने लगातार 3 बालों पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक बनाई।

इस प्रकार सागर की टीम को पहली पारी के आधार पर 106 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सागर की टीम ने 8 विकेट पर 145 रन बना कर पारी घोषित की। इसमें हर्षित दीक्षित ने सर्वाधिक 44 रन, ऋषि नेगी ने 33 रन तथा मोहित लखेरा ने 25 रनों का योगदान दिया। टीकमगढ़ की अोर से अर्पित जैन और अर्पित खरे ने 2- 2 विकेट लिए। इस प्रकार टीकमगढ़ टीम को जीत के लिए 31 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य मिला।

टीकमगढ़ की पूरी टीम 26 ओवर में 152 रनोें पर आउट हो गई। टीकमगढ़ के लिए प्रहलाद राजपूत ने सर्वाधिक 81 रन और सुयश विश्वकर्मा ने 13 रनों का योगदान िदया।