पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ आज

हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसप्ताह तक चलने वाले अखिल भारतीय वीर सिंह जू देव हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को होगा। दोपहर 1 बजे कलेक्टर केदार शर्मा, एसपी अनुराग शर्मा, विधायक केके श्रीवास्तव की उपस्थिति में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जाएगा। टूर्नामेंट के पहले दिन पुरुष वर्ग की 4 टीमों के बीच 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच झारखंड पुलिस और साई हॉस्टल टीकमगढ़ के बीच होगा। जबकि दूसरा मैच ग्रीन सिटी ब्रह्मपुरी और जामिया इस्लामिया दिल्ली के बीच खेला जाएगा।

हॉकी टूर्नामेंट के लिए स्वर्गीय शहीद नारायणदास खरे स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा तैयार की गई है। शनिवार को मूर्तिकार मुकेश कसगर ने प्रतिमा को अंतिम रूप दिया। मंच के पीछे देश के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों की प्रतिमाएं रखी जाएंगी। शनिवार को पूरे दिन समिति के सदस्य टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे रहे। टूर्नामेंट समिति के सचिव संजय चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार पुरुष वर्ग की 16 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। जबकि दूसरी बार आयोजित राजमाता सिंधिया महिला हॉकी टूर्नामेंट में 6 टीमें शामिल होंगी।

1लाख का पुरस्कार

9फरवरी को महिला टीमों के बीच मुकाबला होगा। 14 फरवरी को पुरुष और महिला टीमों के बीच फायनल मैच होगा। टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के फायनल विजेता को 1 लाख, उप विजेता को 51 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं महिला वर्ग की विजेता टीम को 25 हजार और उप विजेता टीम को 15 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

टीकमगढ़ में वीरसिंह जूदेव हॉकी टूर्नामेंट का रविवार को शुभारंभ होगा। ग्राउंड पर इस बार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की प्रतिमा स्थापित की गई है।