- Hindi News
- टीकमगढ़ भोपाल रेल शुरू करने केन्द्रीय मंत्री से मांग की
टीकमगढ़-भोपाल रेल शुरू करने केन्द्रीय मंत्री से मांग की
टीकमगढ़ | रेलबजट में टीकमगढ़ भोपाल रेल की मांग को लेकर कांग्रेस के पत्र लिखो अभियान के तहत शनिवार को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद बिहारी अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती के नाम पत्र लिखा। अभियान के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पत्र के माध्यम में श्री अग्रवाल ने उमा भारती को संबोधित करते हुए कहा है कि आपके प्रतिनिधित्व में जिले में साई हॉस्टल, एजी कॉलेज, रेलवे आरक्षण केंद्र सहित रेल लाइन की सौगात आम जनता को मिली है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जिले वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए टीकमगढ़ भोपाल रेल शुरू कराने की मांग की।