परिवार संपर्क यात्रा की हुई शुरुआत
टीकमगढ़। भाजपा कार्यालय में बैठक के दौरान महिला पदाधिकारी।
भास्कर संवाददाता| टीकमगढ़
पंदीनदयाल जयंती के अवसर पर परिवार संपर्क यात्रा की शुरूआत हुई। नगरपालिका सहित नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में संपर्क किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय यादव ने की। कार्यक्रम 11 अक्टूबर तक चलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभय यादव ने कहा कि परिवार संपर्क के माध्यम से जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी जन जन पहुंचना है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, विवेक चतुर्वेदी, राजेन्द्र तिवारी, सरोज राजपूत, मुस्ताक अहमद, प्रत्येन्द सिंघई, सुशीला दुबे, विमला “शाडिल्य, रश्मि गोयल, सुशीला राजपूत, आनंद सोनी, रानी सोनी, पुष्पा यादव,विमला नायक, अनीता जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। संचालन नगर महामंत्री आनंद सोनी ने किया।
अभियानपर दिया जोर
बड़ागांवधसान। स्थानीयभाजपा पार्टी कार्यालय में गुरूवार को बैठक का आयोजन हुअा। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चलाए जाने वाले परिवार संपर्क अभियान पर चर्चा की। बाद में अभियान के तहत नगर में कई वार्डों में भ्रमण भी किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक पर्वतलाल अहिरवार, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद खरे, राकेश हटईया, ऋषिराम, पुरूषोत्तम, संजीव चिंचकेड़कर, मथुरा प्रसाद लोधी, घनश्याम तोमर, अरूण श्रीवास्तव, सुखानंद जैन, सतेंद्र खरे, प्रभा तिवारी, हुकुमचंद हटईया, चरण सिंह मौजूद थे।