पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयोग के आदेश की अनदेखी

आयोग के आदेश की अनदेखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिचय पत्र बनवाने के िलए टीकमगढ़, पृथ्वीपुर, निवाड़ी सहित ब्लाॅकों में नहीं लगा शिविर,मतदाता शिविरों के आयोजन में गड़बड़ी, लोग परेशान

आयोग ने दिए जांच के आदेश

टीकमगढ़.विधानसभा चुनाव में वीडियाग्राफी करने के दौरान राशि का भुगतान करने पर आयोग ने मामले की जांच के आदेश कलेक्टर को दिए हैं। राशि का भुगतान होने पर विडियोग्राफी वेंडर विनोद चतुर्वेदी ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को की थी। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि चुनाव को एक साल हो गया है। मगर उनका भुगतान अभी तक एडीएम ने नहीं किया है। भुगतान मांगनें पर अन्य तरह की जांचें कराईं जा रहीं हैं। इस पर आयोग ने कलेक्टर को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। इस संबंध में एडीएम शिवपाल सिंह का कहना है कि आवेदक की ओर से झूठे बिल पेश किए हैं। उन्होंने बताया कि बिल 355 सीडी का पेश किया गया है, मगर 18 सीडी पेश की गईं हैं। इसी तरह सीसीटीवी कैमरे और टीवी बिना आर्डर के लगाईं गईं हैं। इसलिए भुगतान नहीं हो पाया है।

भास्कर संवाददाता. टीकमगढ़/बल्देवगढ़/निवाड़ी

मतदातापरिचय पत्र बनाने के लिए शिविर लगाने का विज्ञापन राज्य निर्वाचन आयोग ने भले जारी किया हो, मगर अधिकारियों ने इसकी अनदेखी कर दी। जहां पर शिविर लगाने का इंतजाम किया जाना था, वहां पर कोई पहुंचा ही नहीं। टीकमगढ़ मुख्यालय पर इस तरह की दो गलतियां सामने आईं हैं। इसके अलावा तीन ब्लाकों में भी तिथि घोषित करने के बाद शिविरों का आयोजन नहीं किया है। जबकि मतदाता शिविर में परिचय पत्र बनवाने के लिए मौके पर पहुंचे।

दरअसल आयोग ने ब्लॉक बार शिविरों की सूची और तारीख निश्चित कर दी है। इसका विज्ञापन भी जारी कराया है, लेकिन तय तारीखों पर शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं। जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विज्ञापन के आधार पर लोग निर्धारित स्थान पर नाम जुड़वाने पहुंच रहे हैं। लेकिन ज्यादातर स्थानों पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा है।

करीब एक पखवाड़ा पहले जिला मुख्यालय पर गर्ल्स कॉलेज में शिविर लगाने का विज्ञापन जारी किया गया। नियत तिथि पर शहर के कुछ लोग कॉलेज पहुंचे। लेकिन वहां तो कोई अधिकारी मिला, ही नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी की गई। शहर के बद्री त्रिपाठी, आनंद यादव, अरविंद विरथरे, अनवर खां ने बताया कि विज्ञापन में दिए गए समय और स्थान पर नाम जुड़वाने के लिए शिविर में गए थे। ले