पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीकमगढ़ में अब दो चक्कर लगाएगी पैसेंजर

टीकमगढ़ में अब दो चक्कर लगाएगी पैसेंजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनसे सफर करने वालों के यह राहत भरी खबर है। टीकमगढ़ से झांसी के बीच चलने वाली पैसेजर ट्रेन के फेरे जनवरी से बढ़ने वाले हैं। ऐसा होने से अब यहां के यात्री दो बार ललितपुर और झांसी जा सकेंगे। दरअसल, वर्तमान में पैसेजर ट्रेन सुबह 9 बजे ललितपुर से टीकमगढ़ के लिए रवाना होती है और 11.35 बजे लौट जाती है, मगर अब ऐसा नहीं होगा। खास बात यह है कि अभी ट्रेन टीकमगढ़ स्टेशन आकर खड़ी हो जाती है, मगर फेरे बढ़ने पर ट्रेन टीकमगढ़ से सरकनपुर और खरगापुर तक जाएगी। ऐसा होने से टीकमगढ़ के यात्री खरगापुर और सरकनपुर भी जा सकेंगे।

करीब एक साल पहले ललितपुर से टीकमगढ़ के लिए पैसेजर ट्रेन की शुरुआत हुई थी। इस बीच शहरवासियों ने भोपाल से टीकमगढ़ के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की थी, मगर रेल बजट में इस पर मंजूरी की मुहर नहीं लग पाई। यह मांग पूरी नहीं हो पाई। लेकिन शहरवासियों के लिए पैसेजर ट्रेन की सुविधा जरुर मिलने वाली है। जनवरी से झांसी-ललितपुर पैसेजर ट्रेन को सरकनपुर और खरगापुर तक बढ़ाने पर सहमति बन गई है। इसके अलावा इस ट्रेन के दो फेरे करने को लेकर भी सहमति बनी है। ऐसा होने से काफी हद तक व्यापारियों और डेली अप-डाउन करने वालों के लिए मदद मिल सकेगी।

स्टेशन मास्टर डीके चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रेन के फेरे बढ़ाने को लेकर मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी से ट्रेन के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी खरगापुर और सरकनपुर ट्रेन नहीं जा रही थी। मगर अब ऐसा होगा, इन स्टेशनों पर भी ट्रेन जाएगी और यात्रियों के लिए इसकी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभी भोपाल से टीकमगढ़ के बीच लंबित एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है।

रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैंसेजर ट्रेन जिसके जनवरी से फेरे बढ़ेंगे।