पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर संवाददाता| टीकमगढ़

भास्कर संवाददाता| टीकमगढ़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| टीकमगढ़

झांसी-टीकमगढ़मार्ग पर बने गुलाब गार्डन में डांडिया महोत्सव में महिलाओं और युवतियों ने नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना की। रात 11 बजे तक चले महोत्सव में खूब डांडिया खेला गया और अच्छी प्रस्तुति देने वाले ग्रुपों को सम्मानित किया गया। लायंस और लायनेस क्लब की ओर से इस महोत्सव में पांच अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। हर गु्प में दो टीमों को शामिल किया गया था। लेडीज ग्रुप ने धमाकेदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांधा। इसके बाद कंपल ग्रुप ने प्रस्तुति दी। इससे पहले आयोजन समिति की ओर से एसडीएम एसएल सोनी और एएसपी सुशील तिवारी को सम्मानित किया गया। भजन संगीतों को ध्वनि देने के लिए जबलपुर के आक्रेस्ट्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने बिना परिचय पत्र के किसी को अंदर नहीं जाने दिया। लायनेस क्बल की अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया बेस्ट गरबा, डांडिया और ड्रेस को अवॉर्ड दिया गया।

देर रात तक रही डांडिया नाइट की धूम: मां दुर्गा की आराधना में झूमे भक्त

टीकमगढ़ के गुलाब गार्डन में लायनेस क्लब की ओर से डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं, युवतियां पहुंची और आधी रात तक नृत्य के माध्यम से मातारानी की भक्ति में लीन रहीं।