पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनवेस्टर्स मीट में शामिल होंगे टीकमगढ़ के व्यापारी

इनवेस्टर्स मीट में शामिल होंगे टीकमगढ़ के व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरमें होने वाले इनवेस्टर्स मीट में शामिल होने के लिए टीकमगढ़ से भी 15 व्यापारी जाएंगे। इसके लिए व्यापारियों को बाकायदा शासन की ओर से आमंत्रण दिया गया है।

इससे पहले जिला प्रशासन की ओर से शासन को जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए जानकारी भेजी गई है। जिसमें अिधकारियों ने जतारा-टीकमगढ़ मार्ग पर मधुवन में 23 हेक्टेयर और खरगापुर में 14 हेक्टेयर क्षेत्रफल व्यवसाय के लिए उपयुक्त बताई है। इसकी जानकारी मीट में शामिल करने के लिए इंदौर भेजी गई है। मीट के दौरान यदि कोई व्यवसायी यहां पर इनवेस्ट करना चाहता है या फिर कारखाना स्थापित करने के लिए जगह दी जा सकती है।

जिला रोजगार अिधकारी और जिला व्यापार केंद्र के प्रभारी अिधकारी डीके ठाकुर ने बताया कि एक माह पहले इसकी जानकारी भेजी गई थी। इसके अलावा व्यापारियों की सूची भी शासन को भेजी गई है। जहां से आमंत्रण प्राप्त हो गया है। टीकमगढ़ से करीब 15 व्यापारी मीट में शामिल होने जाएंगे। श्री ठाकुर ने बताया कि जो व्यापारी जिले में व्यापार स्थापित करना चाहता है, वह भी आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उसे आने वाले समय में भी उद्योग विभाग की योजनाओं का लाभ मिलेगा।