निशक्तजनों का हुआ परीक्षण
जतारा| निशक्त जन परीक्षण शिविर बीआरसी भवन में एलिम्को जबलपुर और सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में नगर एवं जनपद पंचायत की 93 ग्राम पंचायतों के तहत आने वाले गांवों के निशक्तजनों का डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह 11 बजे से की गई। जनपद सीईओ पीके मिश्रा ने बताया कि 415 निशक्त जनों का पंजीयन एवं परीक्षण हुआ । शिविर में डॉक्टर अमित चौधरी, डॉक्टर पूजा सिंह टीकमगढ़, जबलपुर से आए डॉक्टर किरन पावरा, और हेमन्त नायर ने परीक्षण किया। राजेन्द्र कुमार पस्तौर उप संचालक सामाजिक न्याय ने बताया कि एक शिविर 13 फरवरी को टीकमगढ़ राजेन्द्र अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। जो भी निशक्त जन जिले के रह गए हैं, वह परीक्षण करा सकते हैं। शिविर में पंचायत इंस्पेक्टर बृजेश रावत, पीसीओ ओपी दांगी, सुल्तान सिंह, दामोदर विश्वकर्मा, शेख कमरूद्दीन, सुदामा प्रसाद तिवारी, राकेश खरे, प्रमोद खरे, धीरज घोष, गिरबर सिंह बुन्देला, हर्षवर्धन सिरौठिया, राजेश जैन, धर्मेन्द्र खटीक आदि मौजूद थे।